एक शाम दिवाकर के नाम भक्ति भजन संध्या में उमड़े समाज जन

एक शाम दिवाकर के नाम भक्ति भजन संध्या में उमड़े समाज जन

नीमच। अग्रोहा भवन में एक शाम दिवाकर के नाम भक्ति का कार्यक्रम हुआ सर्वप्रथम नवकार मंत्र की स्तुति दिवाकर महिला मंडल अध्यक्ष रानी राणा जैन कॉन्फ्रेंस आशा सांभर ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ लाल बहादुर चौधरी, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, भरत जारौली, संतोष चोपड़ा, डॉक्टर बी एल बोरीवाल ,शंभू लाल बम मंचासीन थे। चौथमल जी महाराज साहब के जीवन चरित्र पर आधारित गुरुदेव पर भजन प्रबल चौधरी एवं राजेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत किए गए। डॉक्टर बोरिवाल ने भी प्रस्तुति दी। वीरेंद्र सिंह चोरड़िया ने भी कविता प्रस्तुति दी।

संतोष  चोपड़ा ने कहां की गुरुदेव की जन्म जयंती मनाना हमारा परम सौभाग्य है और हमें गर्व है कि हम भी नीमच नगरी में जन्मे गुरुदेव चौथमल जी महाराज साहब की पावन धरा पर पुनीत कार्य करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में जैन दिवाकर महिला मंडल द्वारा 9 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है। नगर में समाज में कुछ भी कार्य या जो भी आवश्यकता हो तो मेरा परिवार तन मन धन से सदा समर्पित रहेगा अतिथियों का अभिनंदन किया गया तत्पश्चात  भजनों पर सभी अतिथि एवं पुरुष और महिलाएं कार्यक्रम में झूम उठी। कलाकारों का अभिनंदन किया गया, रानी राणा ने बताया कि  सभी कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से दिवाकर भवन पर आगामी आठ दिवस तक आयोजित होंगे।कार्यक्रम जैन गुरु दिवाकर पर स्तवन प्रतियोगिता होगी।

कार्यक्रम में समाज  कोषाध्यक्ष सागरमल सहलोत, चातुर्मास प्रवक्ता भंवर लाल देशलेरा ,सुरेंद्र बम, रवि वीरवाल, नवरत्न  बाबेल, सूरजमल  घोटा, शोभाराम वीरवाल, सागरमल काठेड़, मनोहर सिंह जी जैन, रोशन जैन, नवयुवक मंडल अध्यक्ष संजय डांगी उनकी टीम जतन घोटा, माया वीरवाल, सविता भामावत, प्रियंका पितलिया, चंदन बाला परमार, किरण  बाबेल, चंद्रप्रभा भंडारी, कमलकांत देशलहरा, मीना मंडोत, लता चौहान, प्रियंका  मंजू वीरवाल आदि कई महिलाएं पुरुष  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिवाकर महिला मंडल अध्यक्ष रानी राणा ने किया एवं आभार आशा  सांभर ने माना।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

17 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

17 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

17 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

17 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

17 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

18 hours ago