कलेक्टर द्वारा बिसलवास सोनगरा के पीडित परिवार को
रेडक्रास से 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
नीमच 2 दिसम्बर 2025, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा बिसलवास सोनगरा के आवेदक रोहित सेन, चेतन सेन के आवेदन पर परिवार के भरण पोषण के लिए रेडक्रास नीमच से 25 हजार रूपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही छात्र चेतन को शिक्षा के लिए नीमच में उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश दिलाने और नीमच के स्थानीय छात्रावास में भर्ती करवाने के निर्देश दिए है।
उल्लैखनीय है, कि आवेदक रोहित एवं चेतन सेन के पिता कारूलाल एवं माता रेखाबाई की गत दिनो एक सड़क दुर्घटना में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इससे परिवार को भरण पोषण की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने तत्काल पीडित परिवार को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। साथ ही पुत्र चेतन की नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था व नीमच के छात्रावास में आवासीय व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…