संस्था को परिसमापन का नोटिस जारी
, सहायक आयुक्त सहाकारिता विभाग जिला नीमच श्री राजू डाबर ने बताया कि, अक्षय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमि. मनासा के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की सहकारिता विभाग के जांचदल द्वारा जांच पूरी कर ली गई है। दल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पाया गया है,कि उक्त संस्था मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 नियम 1962 एवं पंजीकृत उपविधि के प्रावधानों एवं कार्यालयीन आदेशों का निरन्तर उल्लघंन कर रही हैं ।
इस पर स्वप्रेरणा से सहायक पंजीयक सहकारिता नीमच द्वारा संस्था के पंजीयन को निरस्त करने और संस्था के परिसमापन के लिए कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही सहायक आयुक्त सहकारिता नीमच द्वारा संस्था के कालातीत ऋणी सदस्य (जिनके विरूद्ध पूर्व में माननीय न्यायालय द्वारा डिक्री आदेश पारित किए गए) को सूचित किया है कि माननीय न्यायालय द्वारा पारित डिक्री से असंतुष्ट होने की स्थिति में वे विधिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए वरिष्ठ न्यायालय में अपील कर सकते है ।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…