कनेरा घाटा क्षेत्र का बहुमुखी विकास भाजपा की देन, जनता ने ठाना है, क्षेत्र में कमल खिलाना है,कनेरा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृपलानी को मिल रहा है भारी जनसमर्थन

निम्बाहेड़ा। कनेरा घाटा क्षेत्र का आज तक जो विकास हुआ वह भाजपा की ही देन है। पांच वर्ष पूर्व भाजपा के कार्यकाल में कनेरा घाटा क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए दिल खोलकर काम किया गया, जिससे पूरे घाटा क्षेत्र की तस्वीर बदल गई।तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा कनेरा में उप तहसील, रेणका नाका बांध जैसी सौगातें दी गई, जो किसानों एवं क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित हुई। वहीं तत्कालीन भाजपा सरकार के समय सम्पूर्ण घाटा क्षेत्र के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में सड़के बनाई गई, जल स्वावलंबन के कार्य हुए, गौरव पथ निर्माण कर गांवो का गौरव बढ़ाया तथा प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलकर शिक्षा के साथ ही चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया।

उक्त विचार निम्बाहेड़ा छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्री चंद कृपलानी ने मंगलवार को कनेरा घाटा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के समय जो विकास की गंगा बहाई जा रही थी, जिस पर इस जनहित विरोधी कांग्रेस सरकार ने रोक लगा दी तथा बीते पांच सालों में विकास के नाम पर मात्र लोगों के साथ खेला तथा किसानों एवं क्षेत्रवासियों के साथ धोका किया। कृपलानी ने जनसंपर्क के दौरान उनके समर्थन में उमड़ रहे जन सैलाब को देखकर विश्वास व्यक्त किया कि कनेरा घाटा क्षेत्र सदैव की भांति इस बार भी भाजपा को बढ़त दिलाने में कोई कोर कसर नहीं रखेगा।

कृपलानी ने घाटा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कृपलानी की अगवानी की, तत्पश्चात अनोपपुरा से जनसम्पर्क कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसके पश्चात अनोपपुरा, कोचवा, बड़ावली, पानगढ़, गढ़वाडा, दीपपुरा, बांगेडाघाटा, गुर्जरखेड़ी, मनोहर खेड़ी, पटियार, सेमलिया, सरसी, कनेरा, कल्याणपुरा एवं रानी खेड़ा गांवो में कृपलानी ने ग्रामीण जनों से जनसंपर्क किया तथा राज्य की कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण, जन विरोधी नीतियों, किसानों की ऋण माफी के झूठे वादों के बारे में जानकारी देते हुए इस बार भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर पुन: विकास की गंगा बहाने के लिए भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कृपलानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधी, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

कनेरा घाटा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी कृपलानी का जगह-जगह ढ़ोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी कर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत करते हुए कई स्थानों पर फलों से तोला। यहा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़ सहित बडी संख्या में भाजपाकार्यकर्ता शामिल थे। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी कृपलानी ने सोमवार को निम्बाहेड़ा क्षेत्र मण्डला चारण, साकरिया, मड्डा चौराहा, आक्या, बांगरेड़ा मामादेव, जलिया, कारूण्डा, लसड़ावन, मण्डावली, इन्द्रा नगर, टाटरमाला, मिण्डाना, बिनोता, बडौली घाटा एवं मांगरोल क्षेत्र में जनसम्पर्क कर ग्रामीण मतदाताओं से विजय श्री का आर्शीवाद एवं समर्थन प्राप्त किया। इस दौरान कृपलानी का कहीं वाहन रैली, तो कहीं ढ़ोल नगाडों एवं बैण्ड बाजों के साथ हजारों समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया एवं कृपलानी को विजय बनाने का संकल्प दोहराया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

20 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

21 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

21 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

21 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

21 hours ago