Hair Care: झड़ते बालों से लेकर चेहरे के दाग-धब्बे तक दूर करने में असरदार है आंवले का तेल, ऐसे बनाएं इसे

Hair Care अगर सर्दियों के मौसम में भी आपके बालों का झड़ना लगातार जारी है तो इसकी एक बड़ी वजह स्कैल्प ड्राइनेस हो सकती है। इससे निपटने में आंवला हो सकता है बेहद फायदेमंद। आज हम जानेंगे घर पर कैसे आंवले का तेल तैयार करें। इस तेल को बालों में लगा कर दूर कर सकते हैं एक साथ कई सारी समस्याएं।

 नई दिल्ली। Hair Care: झड़ते, कमजोर और सफेद बालों की समस्या दूर करने के लिए दादी-नानी मां आंवले को सबसे बेहतर उपाय बताती हैं। जो एकदम सही भी है क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो बालों के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं, लेकिन आंवले को खाना इतना आसान नहीं होता। क्योंकि इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। फिर कैसे पहुंचाएं आंवले के फायदे बालों तक? तो इसका उपाय है आंवले का तेल। हां, आप घर में आसानी से इसका तेल बना सकते हैं। बालों से जुड़ी कई समस्याएं तो इससे दूर होंगी ही साथ ही स्किन के लिए भी इसका तेल बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं तेल को बनाने का तरीका।

आंवले का तेल कैसे बनाएं

आपको चाहिए- 5 से 6 आंवला, 1 कप नारियल का तेल

इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को धोकर कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए पानी में उबाल लें।

उबलने के बाद आंवला थोड़ा सॉफ्ट हो जाएगा, तो उसके बीज को निकाल लें। इसके बाद आंवले को अच्छी तरह से मैश कर लें।

मैश करने के बाद उसे मिक्स में पीस लें जिससे इसका जूस बन जाए। अब इसे छान लें जिससे रस और बचा हुआ गूदा अलग हो जाए।

एक दूसरे बर्तन में नारियल तेल गरम करें। फिर इसे आंवले वाले जूस में मिला दें।

अब इस मिश्रण को कम से कम और पांच मिनट तक पकाना है।

फिर इसे गुनगुना होने दें। उसके बाद इससे सिर की मसाज करें और एक घंटे बाद बाल धो लें।

इस तरह से आप घर में ही शुद्ध आंवले का तेल तैयार कर सकते हैं।

आंवले का तेल लगाने के फायदे

सर्दियों में मौसम में स्किन के साथ स्कैल्प में भी ड्राइनेस बढ़ जाती है, जिस वजह से बाल बहुत ज्यादा मात्रा में टूटने लगते हैं, तो आंवले का तेल लगाने से ये समस्या दूर होगी। बाल धोने से कम से कम एक घंटा पहले इसे लगा लें फिर शैंपू कर लें।

बालों के अलावा आप इस तेल को चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं। इसे लगाने से झुर्रियां कम होने लगती हैं। बढ़ती उम्र के असर को भी कम करने में फायदेमंद है ये तेल।

और तो और आंवले के तेल का इस्तेमाल आप सर्दियों में जोड़ों में होने वाले दर्द को दूर करने में भी कर सकते हैं। बस इससे जहां भी पेन हो रहा है, वहां 5 से 10 मिनट तक मसाज करें।

चेहरे के दाग-धब्बों ने छीन ली है खूबसूरती, तो उसका भी कारगर इलाज है, आंवले का तेल। इससे रोजाना चेहरे की थोड़ी देर मसाज करें। चेहरे का निखार बढ़ता है साथ ही दाग-धब्बे कम होने लगते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. सर्दियों में स्किन के साथ स्कैल्प ड्राइनेस की भी बढ़ सकती है प्रॉब्लम।
  2. बाल झड़ने के साथ स्किन भी हो रखी है डल एंड ड्राई?
  3. घर में बनाएं आंवले का तेल और पाएं इन सभी परेशानियों से छुटकारा।

 

 

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

15 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

15 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

15 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

15 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

15 hours ago