आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल एक लड़की ने किया था. मामले में ताजा अपडेट है कि उस नाबालिग लड़की पर दर्ज FIR पर पुलिस आगे कार्रवाई नहीं करेगी. दिल्ली पुलिस ने उसकी उम्र और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए केस आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है.

नोएडा पुलिस की ओर से जीरो FIR दर्ज किए जाने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है. आरोपी नाबालिग लड़की ने बाद में एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी. उसने खुद को 15 साल का बताते हुए कहा था कि प्रदर्शन स्थल पर कुछ लोगों के प्रभाव में आकर उसने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

वीडियो में लड़की ने माफी मांगी जारी किए गए वीडियो में लड़की ने माफी मांगते हुए कहा कि वह सिर्फ 15 साल की है और उससे बड़ी गलती हुई है. उसने माना कि उसने कई गलत बातें कहीं. लड़की ने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए पूरे देश से माफी मांगी और कहा कि उसे अपने किए पर शर्मिंदगी है.

उसने लोगों से उसे माफ करने की अपील की. ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाली लड़की की मां बोलीं- माफी के बाद भी FIR वापस नहीं, सुरक्षा चाहिए बच्चों को माफ करें लोग : पीएम मोदी सोशल मीडिया पर नाबालिगों को माफी देने की मांग तेज होने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले शुक्रवार (31 जुलाई) को कहा कि उन्होंने उन्हें माफ कर दिया है.

पीएम ने कहा कि ऐसे बच्चों को सजा देने या कोर्ट के चक्कर लगवाने से हालात नहीं बदलेंगे. पीएम ने समाज से भी अपील की कि वे उनकी बात को स्वीकार करें और इन बच्चों को माफ करें..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

16 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

16 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

17 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

17 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

17 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

17 hours ago