महिला पहलवानों द्वारा दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है. अदालत ने उनके खिलाफ लगे आरोपों में उन्हें दोषमुक्त करार देते हुए राहत दी. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) अश्विनी पंवार ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया.
बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से महिला पहलवानों द्वारा दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद खुशी जताई. उन्होंने कहा कि अदालत ने उन्हें और विनोद तोमर को सम्मानपूर्वक बरी किया है. बृजभूषण ने कहा, “मैंने पहले दिन से कहा था कि अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित हो जाए, तो मैं सबसे कड़ी सजा भुगतने के लिए तैयार हूं.
लेकिन आज अदालत ने हमें सम्मान के साथ बरी कर दिया.” बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्हें शुरू से ही भरोसा था कि सच की जीत होगी. उनके मुताबिक, जो बात उन्होंने मामले की शुरुआत में कही थी, वही आज सच साबित हुई. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए खुशी का पल है और अदालत के फैसले से उन्हें न्याय मिलने का विश्वास और मजबूत हुआ..
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…
बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…