Zomato गर्ल बिना हेलमेट बोल्ड अंदाज में चला रही बाइक? कंपनी ने बताई सच्चाई; देखें वीडियो

ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी Zomato का ड्रेस पहनकर शानदार बाइक चल रही है। इस दौरान लड़की ने हेलमेट भी नहीं पहना है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का बताया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यह कहा जा रहा था कि Zomato ने इस लड़की को कंपनी के प्रचार के लिए रखा है। यह भी कहा जा रहा था कि यह लड़की सुबह-शाह एक घंटे के लिए इंदौर की सड़कों पर स्पोर्ट्स बाइक चलाती है और ताकि कंपनी का प्रचार हो सके। कई लोग लड़की के हेलमेट नहीं पहनने पर भी सवाल उठा रहे थे। 

अब इस पूरे विवाद पर Zomato की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। फूड डिलीवरी ऐप Zomato की तरफ से कहा गया है कि बिना हेलमेट सड़क पर मोटरसाइकिल दौड़ा रही इस लड़की का कंपनी से कोई लेना देना नहीं है। जोमैटो के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ दीपेंद्र गोयल ने मंगलवार को इस पूरे विवाद पर स्थित स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की का कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। एक्स दीपेंद्र गोयल ने कहा, ‘हाय! हमारा इसके साथ कोई लेना-देना नहीं है। हम बिना-हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने को बढ़ावा नहीं देते हैं। इसके अलावा हमारे पास इंदौर के मार्केटिंग हेड भी नहीं हैं।’

दरअसल एक्स पर एक यूजर ने इस लड़की का वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में लड़की कंपनी की डिलीवरी बैग के साथ नजर आ रही है। उन्होंने लिखा था, ‘इंदौर में जौमैटो के मार्केटिंग प्रमुख का यह आइडिया था। उन्होंने इंदौर में मोटरसाइकिल से चलाने के लिए एक मॉडल को हायर किया। वो खाली बैग लेकर सुबह और शाम एक घंटे के लिए बाइक चलाती है।’

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए गोयल ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि यह सिर्फ हमारे ब्रांड के साथ फ्री-राइडिंग है। महिलाएं फूड डिलीवर करें तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हमारी कंपनी में सैकड़ों महिलाएं हैं जो हर दिन फूड डिलीवरी करती हैं और अपना परिवार चलाती हैं। हमें उनके काम पर गर्व है।’

Zomato care ने राजीव नाम के एक यूजर को एक्स पर जवाब देते हुए कहा, ‘हाय राजीव, हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इस वीडियो से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने को बढ़ावा नहीं देते हैं और इंदौर में हमारे कोई मार्केटिंग हेड नहीं हैं।’

Source link

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

11 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

12 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

12 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

12 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

12 hours ago