Ad Ad
Ad Ad

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 12 नगरीय निकायों में 22 जल स्रोतों की सफाई

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 05 Oct 2026, 12:52 PM
शेयर करें ➦
W f X
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 12 नगरीय निकायों में 22 जल स्रोतों की सफाई

सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा मेरा योगदान” गतिविधि अंतर्गत जिले के सभी 12 नगरीय निकायों में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता के लिए विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान जिले में 22 स्थानों पर कुओं, तालाबों, बावड़ियों, नदी घाट एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई की गई।इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। अभियान के दौरान विभिन्न नगरीय निकायों में निर्धारित जल स्रोतों पर सफाई कार्य किया गया। नीमच नगर पालिका क्षेत्र में नाथूलाल बावड़ी, भटनागर कुआं एवं मातादीन कुआं, जीरन नगर परिषद में शिव घाट तालाब, कुकड़ेश्वर नगर परिषद में महादेव घाट तथा मनासा नगर पालिका में राम तलई तालाब की सफाई की गई। इसी प्रकार सिंगोली नगर परिषद में फिल्टर प्लांट, रतनगढ़ नगर परिषद में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, जावद नगर पालिका में सांवलिया डेम एवं खोर दरवाजा बावड़ी, नयागांव नगर परिषद में ढाबा माता मंदिर बावड़ी एवं पीपलेश्वर बावड़ी तथा अठाना नगर परिषद में विभिन्न जल स्रोतों, गंभीर नदी घाट एवं बावड़ी की सफाई की गई। रामपुरा नगर पालिका क्षेत्र में पातोशा बावड़ी एवं श्रीपुरा चौपड़ा तथा सरवानिया महाराज नगर परिषद में वार्ड क्रमांक-3 स्थित तलई में भी सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संबंधित नगरीय निकायों के नगर पालिका/नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य संबंधितजन उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए जल स्रोतों की सफाई एवं श्रमदान किया। इस अवसर पर नागरिकों को जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्थित कुओं, तालाबों, बावड़ियों, नदी घाट एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखें तथा जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस सामूहिक प्रयास का उद्देश्य स्वच्छता, जल संरक्षण, जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X