नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्नआयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय मनासा एवं पिपलिया रावजी द्वारा नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मनासा के टीकाकरण केंद्र में 43 तथा पिपलिया रावजी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में 47 हितग्राहियों ने सहभागिता की।मनासा में किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को आहार विविधता एवं प्रोटीनयुक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई। पिपलिया रावजी में हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधि वितरण किया गया। साथ ही कृमि संक्रमण से बचाव, पोषण एवं उचित आहार-विहार के संबंध में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदनलाल पाटीदार एवं डॉ. आबिद खान सहित स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य सहयोगियों ने सेवाएं प्रदान कीं।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

