जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बगीचों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया
मंदसौर ।
नगर परिषद मल्हारगढ़ द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 06 स्थित तहसील परिसर के बगीचे में आज विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत सफाई मित्रों द्वारा बगीचे की व्यापक साफ-सफाई की गई। पेड़ों से गिरे हुए पत्तों एवं कचरे को एकत्रित कर लगभग दो ट्रॉली भरकर हटाया गया। पूरे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया, जिससे आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।
नगर परिषद सीएमओ द्वारा बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इस प्रकार के सफाई कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।