असम CM से ज्यादा रईस हैं उनकी पत्नी: जानें हिमंता बिस्वा सरमा और रिनिकी भूयान की कुल संपत्ति
Himanta Biswa Sarma Net Worth: असम के सीएम हिमंता ने अपने एफिडेविट में बताया है, उनकी सलाना कमाई 29,62,918 रुपया (2024-25 इनकम टैक्स रिटर्न फाइल) है. जबकि उनकी पत्नी की सलाना कमाई 4,19,25,000 रुपये (2024-25 इनकम टैक्स रिटर्न फाइल) है. असम सीएम के पास कैश मनी (Cash Money) कितनी है? असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के पास 2,28,500 रुपया कैश मनी है.
जबकि उनकी पत्नी के पास 3,16,298 रुपये कैश मनी है. हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास करीब डेढ़ किलो गोल्ड हिमंता बिस्वा सरमा के पास 180 ग्राम गोल्ड है. जिसकी बाजार कीमत 25,10,000 रुपये है. वहीं उनकी पत्नी के पास 1459.221 ग्राम सोना है. जिसकी बाजार कीमत 2,03,48,026 रुपये है.
हिमंता के पास कितनी है चल संपत्ति (Moveable Assets)? हिंमता बिस्वा सरमा के पास 2,36,89,787 रुपये की चल संपत्ति है. जबकि उनकी पत्नी के पास 13,54,15,978 रुपये की चल संपत्ति है. हिमंता के पास कितनी है अचल संपत्ति (Immovable Assets)? सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है.
उनके नाम पर जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं है. जबकि उनकी पत्नी के पास अपने मेहनत से बनाई गई कुल अचल संपत्ति 17,85,00,000 रुपये की है. जबकि विरासत के रूप में 1,40,00,000 रुपये की संपत्ति मिली है. कितने कर्जदार है असम के सीएम? असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर 95,05,032 रुपये का बैंक लोन है.
जबकि उनकी पत्नी पर 15,91,77,900 रुपये का कर्ज है. हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी क्या करती हैं? हिमंता बिस्वा सरमा की कत्नी रिनिकी भूयान सरमा प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में चेयरमैन-सह-मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उनकी कमाई सैलरी से होती है. कितने पढ़े लिखे हैं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा? असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 2006 में गुवाहाटी विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की डिग्री ली है.
जबकि 1994 में कॉटन कॉलेज, GU से MA (राजनीति विज्ञान) किया है. 1995 में गुवाहाटी विश्वविद्यालय से LLB भी किया है. हिमंता बिस्वा सरमा का एफिडेविट यहां देखें Affidavit-1775283577 Download.