Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से झुनु देवनाथ को मिला स्वरोजगार का संबल

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 16 Oct 2026, 01:11 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से झुनु देवनाथ को मिला स्वरोजगार का संबल

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने नीमच की झुनु देवनाथ को अपने व्यवसाय का विस्तार कर आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में मदद की है। बंगाली कॉलोनी ग्वाल टोली, नीमच निवासी श्रीमती झुनु देवनाथ ने बताया कि वे पिछले 10 से 12 वर्षों से सिलाई का कार्य कर रही थीं। इस कार्य से उन्हें लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह की आय होती थी। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, नीमच से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया। 3 लाख 80 हजार रुपये का ऋण मिला, शुरू किया साड़ी सेंटर श्रीमती झुनु देवनाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत बंधन बैंक, नीमच से उन्हें 3 लाख 80 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि की मदद से उन्होंने साड़ी सेंटर का व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने बताया कि साड़ी सेंटर शुरू होने से उनके काम का विस्तार हुआ और उनकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया। मासिक आय बढ़कर हुई 30 से 35 हजार रुपये झुनु देवनाथ ने बताया कि पहले सिलाई कार्य से उन्हें लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह की आय होती थी, जो अब बढ़कर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह हो गई है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ मिलने से उनकी आमदनी में अच्छी वृद्धि हुई है। अब वे संयुक्त परिवार में रहते हुए परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपने बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक खर्चों में भी बेहतर तरीके से सहयोग कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपना काम आगे बढ़ाने का अवसर दिया है। साड़ी सेंटर शुरू करने से उनकी आजीविका पहले से बेहतर हुई है और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करने की उनकी क्षमता भी बढ़ी है। श्रीमती झुनु देवनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिली सहायता उनके लिए काफी लाभदायक रही है। उन्होंने अपने जैसे जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X