Ad Ad
Ad Ad

कलेक्टर की संवेदनशील पहल से जरूरतमंदों को मिली लगभग 22.50 लाख रुपये की सहायता

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 14 Oct 2026, 02:56 PM
शेयर करें ➦
W f X
कलेक्टर की संवेदनशील पहल से जरूरतमंदों को मिली लगभग 22.50 लाख रुपये की सहायता

नीमच, 14 अक्टूबर 2026। जरूरतमंदों को कठिन परिस्थितियों में सहायता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और मानवीय सरोकारों का महत्वपूर्ण पक्ष है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी श्री हिमांशु चंद्रा की पहल से जनवरी 2026 से 15 सितंबर 2026 तक जिले के 75 जरूरतमंद हितग्राहियों को लगभग 22 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।यह सहायता ऐसे लोगों को उपलब्ध कराई गई है, जिन्हें गंभीर बीमारी के उपचार, बच्चों की शिक्षा, दुर्घटना में घायल होने अथवा अन्य विपरीत परिस्थितियों के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। रेडक्रॉस के माध्यम से मिली इस मदद ने जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान किया है।बीमारी के उपचार में मिली मददरेडक्रॉस के माध्यम से कैंसर, किडनी रोग, जीबीएस (गिलियन-बैरे सिंड्रोम) और टीबी सहित विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। इसके अलावा बच्चों के उपचार, आर्टिफिशियल आंख लगवाने तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई गई।बच्चों की शिक्षा और परिवारों को संबलआर्थिक रूप से कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे परिवारों को बच्चों की पढ़ाई, स्कूल फीस और लैपटॉप की व्यवस्था के लिए भी सहायता दी गई। पत्नी की मृत्यु के बाद पुत्री के उपचार, भरण-पोषण और पढ़ाई में सहयोग की जरूरत वाले परिवार को भी सहायता उपलब्ध कराई गई। दिव्यांगजन को रोजगार के उद्देश्य से तथा जरूरतमंद हितग्राहियों को व्यवसाय शुरू करने में मदद के लिए भी आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।जरूरतमंदों के लिए सहारा बनी सहायताजिला रेडक्रॉस के माध्यम से उपलब्ध कराई गई यह सहायता जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए उपचार, शिक्षा और आजीविका से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोगी बनी है। सहायता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने कठिन समय में सहयोग उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है।कलेक्टर का यह प्रयास जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने और उन्हें विपरीत परिस्थितियों से उबरने में सहयोग देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X