Jantar Mantar पर प्रदर्शनकारियों की मांग: आरक्षण सिर्फ गरीबों को मिले, SC/ST एक्ट खत्म करने की उठी आवाज

शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग के लोगों ने जाति के आधार पर दिए जाने वाले आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सरकारी मदद और आरक्षण का आधार जाति नहीं, बल्कि व्यक्ति की आर्थिक स्थिति हो. प्रदर्शन में ज्यादातर पुरुष शामिल थे.

उन्होंने यूजीसी के इक्विटी नियमों का भी विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए हाथों में पोस्टर और भगवा झंडे लिए थे. उनका कहना था कि छात्रों को पढ़ाई, कोचिंग और दूसरी सरकारी सुविधाएं उनकी जाति के आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति के आधार पर मिलनी चाहिए.

प्रदर्शन के दौरान ‘गरीबों को आरक्षण, जाति के आधार पर नहीं’ जैसे नारे भी लगाए गए. ये भी पढ़ें: UGC नियमों के विरोध में जंतर-मंतर पर हजारों स्टूडेंट्स की भीड़, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध प्रदर्शन या सभा की अनुमति नहीं सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते नजर आए.

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस प्रदर्शन के लिए जुटाया गया था. पुलिस ने प्रदर्शन से पहले इलाके के प्रमुख स्थलों पर पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया और जंतर-मंतर की ओर लोगों की आवाजाही को कंट्रोल करने के लिए अवरोधक लगा दिए.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध, जुलूस, प्रदर्शन या सभा के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से जुड़े एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हमारी मांग है कि सरकारी मदद को लेकर आर्थिक स्थिति पर विचार किया जाए. जाति से परे, किसी भी गरीब व्यक्ति को शिक्षा, कोचिंग और अन्य जरूरतों के लिए सहायता प्रदान की जानी चाहिए.” मध्य जिला पुलिस के डीसीपी कार्यालय के मुताबिक, शुक्रवार को रामलीला मैदान में ‘ आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के बैनर तले शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी.

पुलिस ने इसके लिए एनओसी जारी की थी. अनुमति के अनुसार शाम 4 बजे तक अधिकतम 500 लोग प्रदर्शन में शामिल हो सकते थे. पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था के लिहाज से रामलीला मैदान में प्रदर्शन को लेकर उसे कोई आपत्ति नहीं थी. ये भी पढ़ें: 22 अगस्त की टॉप-20 खबरें: जंतर-मंतर पर रिजर्वेशन के विरोध में उमड़ी हजारों की भीड़, झारखंड CMO को बम से उड़ाने की धमकी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ ने किया इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने किया.

इस पेज ने लोगों से 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटने और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी. इंस्टाग्राम पर इस पेज के करीब 56 लाख फॉलोअर्स हैं..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

20 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

20 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

21 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

21 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

21 hours ago