Heavy Rain Alert : लगातार हो रही तेज बारिश और तेज हवाओं से मुंबई और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है. मुंबई-पुणे रूट की कई लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. रायगढ़ में कुछ समय के लिए लोकल ट्रेन सेवाएं भी रोकनी पड़ीं, जबकि कई सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई.
आईएमडी ने मौसम की स्थिति में बदलाव के बाद 6 जुलाई की सुबह चेतावनी को ‘ऑरेंज’ से ‘रेड’ अलर्ट में बदल दिया. इसने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है. बीएमसी के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में मुंबई में औसतन 105.24 मिमी बारिश दर्ज की गई.
पूर्वी उपनगरों में 161.11 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 159.40 मिमी बारिश हुई. बीएमसी ने यह भी बताया कि सोमवार दोपहर 3:56 बजे समुद्र में 4.08 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जबकि मंगलवार सुबह 4:38 बजे 3.44 मीटर ऊंची लहरों का अनुमान है. लोगों को समुद्र किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है.
जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बीएमसी ने सोमवार (6 जुलाई) को मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया. हालांकि सरकारी दफ्तर और प्राइवेट कंपनियां खुली रहीं, इसलिए बारिश और ट्रैफिक की दिक्कतों के बावजूद लोग काम पर पहुंचे.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है, कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. साथ ही सड़कें और पुल भी पानी में डूब सकते हैं, इसलिए लोगों से जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की गई है.
लोकल ट्रेनें चल रही हैं 15 से 20 मिनट की देरी से पश्चिम रेलवे के मुताबिक, पालघर जिले में वसई रोड और विरार स्टेशन के बीच पटरियों पर पानी भर जाने से लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं. कुछ जगहों पर ट्रैक पूरी तरह पानी में डूब गए हैं, इसलिए ट्रेनों की रफ्तार भी कम करनी पड़ी है.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले समय का ध्यान रखें और थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर ही यात्रा करें. फसलों को हो सकता है नुकसान मौसम विभाग ने कहा है कि तेज बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हो सकता है. विभाग ने बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है.
लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान बिजली के इक्विपमेंट बंद रखें, तालाब, नदी और अन्य जलाशयों से दूर रहें और सुरक्षित जगह पर ही रहें..
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…