EPFO New Systems: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का नया केंद्रीकृत आईटी-सक्षम सिस्टम (CITES) लॉन्च होने के कुछ ही हफ्तों बाद विवादों में आ गया है. ईपीएफओ अधिकारियों के संगठन (EPFOA) ने दावा किया है कि नई व्यवस्था के कारण लाखों पीएफ क्लेम 20 दिनों से अधिक समय तक लंबित पड़े हैं, जबकि सिस्टम का उद्देश्य दावों का निपटारा महज 2–3 दिनों में करना था.
20 दिनों से अधिक समय तक अटके रहे ऑटो-क्लेम EPFOA ने श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि नई प्रणाली पर बढ़ते दबाव के चलते देशभर के फील्ड अधिकारियों को बढ़ते लंबित दावों से निपटने के लिए अपने हाल पर छोड़ दिया गया है.
संगठन का कहना है कि नई प्रणाली से उम्मीद थी कि अधिकांश दावों का स्वचालित और तेज निपटारा होगा, लेकिन इसके विपरीत बड़ी संख्या में ऑटो-क्लेम 20 दिनों से अधिक समय तक सिस्टम में अटके रहे. पत्र में यह भी कहा गया कि न तो फील्ड कार्यालयों को और न ही सदस्यों को इस देरी का कोई स्पष्ट कारण बताया गया.
स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हालांकि, EPFO ने इन आरोपों को खारिज किया है. संगठन का कहना है कि नए प्लेटफॉर्म पर माइग्रेशन के दौरान सेवाओं में न्यूनतम व्यवधान रहा और लंबित मामलों में आई अस्थायी बढ़ोतरी केवल नए एंटरप्राइज-स्तरीय सिस्टम में बदलाव की वजह से हुई.
EPFO के अनुसार, स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं. ये भी पढ़ें: अब 25 हजार रुपये तक सैलरी वालों को भी मिलेगा पेंशन का फायदा, EPFO बदल सकता है 10 साल पुराना नियम नई प्रणाली CITES को जुलाई की शुरुआत में इस उद्देश्य से शुरू किया गया था कि PF सदस्यों को तेज़, पारदर्शी और स्वचालित क्लेम निपटान की सुविधा मिल सके.
हालांकि, अधिकारियों के संगठन के दावों ने इसके शुरुआती प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं..
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…