CJP की याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- 'वीडियो देखने का वक्त नहीं'

CJI on CJP plea : जंतर-मंतर पर CJP के धरने के दौरान छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं होगी. बुधवार को मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले का उल्लेख किए जाने पर सुनवाई से इनकार कर दिया.

इस दौरान CJI ने कहा, “हम वीडियो देखने में रुचि नहीं रखते, हमारे पास उसके लिए समय नहीं है. हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए.” याचिका में क्या कहा गया? याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने अदालत से स्वत: संज्ञान लेने की अपील करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया.

वकील ने यह भी कहा कि छात्र NEET-UG 2026 पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वीडियो का जिक्र होते ही CJI ने रोका वकील जैसे ही पुलिस कार्रवाई के कथित वीडियो का जिक्र करने लगे, CJI सूर्यकांत ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा, “धन्यवाद, हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है और हम उन्हें देखना भी नहीं चाहते.” इसके बाद अदालत ने मामले पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया.

एक महीने से जारी है धरना गौरतलब है कि CJP पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ धरना दे रही है. संगठन की मांग है कि NEET-UG पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच हो और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. इसी आंदोलन के तहत 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च निकाला गया था, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ और कई लोगों को हिरासत में लिया गया.

ये भी पढ़ें : CJP Protest Live: जंतर-मंतर पर 33वें दिन भी जारी आंदोलन, राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों में एंट्री-एग्जिट बंद हाईकोर्ट ने भी नहीं दी थी तत्काल राहत इससे एक दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इसी मुद्दे पर दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि अदालत को इस विवाद में नहीं घसीटना चाहिए.

वहीं बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट मामले की सुनवाई करने को लेकर तैयार हो चुकी है. वहीं सुप्रीम कोर्ट के ताजा रुख के बाद फिलहाल CJP को न्यायिक स्तर पर कोई तत्काल राहत नहीं मिली है..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

14 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

14 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago