Chhattisgarh Paper Leak: सुई से छेदकर निकाला पर्चा, 11 हजार में बेचा; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

यह कार्रवाई तेलीबांधा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर और विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत के आधार पर 36 घंटे के भीतर की गई है. 20 अगस्त को रद्द हुई थी Entomology की परीक्षा विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी 28 कृषि महाविद्यालयों में 20 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बीएससी कृषि सेकेंड ईयर (सेकंड सेमेस्टर) के कीटशास्त्र (Entomology – AGCH-221) विषय की परीक्षा निर्धारित थी.

सुबह 8:41 बजे: कवर्धा स्थित कॉलेज को ई-मेल पर पर्चा लीक होने की सूचना मिली. सुबह 8:54 बजे: विश्वविद्यालय के अधिकारियों को इसकी पुष्टि हुई. व्हाट्सएप पर वायरल: छात्रों और प्रतिनिधियों ने व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट के जरिए यूनिवर्सिटी को सूचना दी, जिसके बाद परीक्षा तुरंत रद्द कर दी गई.

मास्टरमाइंड: जानिए प्रोफेसर ने कैसे दिया वारदात को अंजाम रायपुर के पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं साइबर) स्मृति राजनाला के मुताबिक, इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड योगेश सोनकेसरिया (38) है, जो दुर्ग स्थित भारती एग्रीकल्चर कॉलेज में साल 2019 से प्रोफेसर है. ये भी पढ़ें: सरकार ने छात्रों को धोखा दिया, JPSC-JSSC में CBI जांच से बचने के लिए परीक्षा रद्द की : चंपाई सोरेन मोडस ऑपरेंडी लिफाफा ले जाना: योगेश पिछले 1 साल से यूनिवर्सिटी से प्रश्न पत्र लाने और उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने का काम कर रहा था.

17 अगस्त को वह पेपर लेने रायपुर आया था. सुई और नुकीले औजार का इस्तेमाल: वह 20 अगस्त के कीटशास्त्र के पेपर वाला सीलबंद लिफाफा अपने घर ले गया. उसने सुई और सूजे (नुकीले उपकरण) की मदद से लिफाफे में छोटा छेद किया. वीडियो रिकॉर्डिंग: छेद के जरिए मोबाइल कैमरे से पूरे प्रश्न पत्र का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और फिर लिफाफे को फेविकोल से सील कर दिया.

11 हजार में सौदा: तैयार सामग्री को उसने अपने ही कॉलेज के छात्र अजय नायक को 11,000 रुपये में बेच दिया. गिरफ्तार आरोपियों की सूची योगेश सोनकेसरिया (38 वर्ष): मुख्य आरोपी/प्रोफेसर (भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग) अजय नायक (20 वर्ष): छात्र (पेपर खरीदने वाला पहला बिचौलिया) त्रिदेव पटेल (22 वर्ष): छात्र नितिन पांडेय (22 वर्ष): छात्र अनुज मिंज (22 वर्ष): छात्र (दुर्ग से पहला सुराग मिला) आदित्य साहू (20 वर्ष): छात्र 2 अन्य आरोपी अभी भी फरार, तलाश जारी: पुलिस के अनुसार मामले में शामिल 2 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में कबीरधाम, बिलासपुर और रायपुर में छापेमारी जारी है.

पुलिस ने 11 हजार रुपये नकद सहित कई सामान किए जब्त पुलिस की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण और आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामग्रियां जब्त की हैं. 11,000 रुपये नकद स्मार्टफोन और वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण मोबाइल कनेक्टर्स और केबल तार सुई, सूजा (छेद करने वाला औजार) और फेविकोल प्रश्न पत्र की हस्तलिखित कॉपियां ये भी पढ़ें: जयपुर स्कूल विवाद: CJP और ग्रामीणों ने दर्ज कराई क्रॉस FIR, आशुतोष रांका बोले- कैलाश वर्मा के साथ दिखे थे हमलावर.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

18 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

19 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

19 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

22 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 15 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला…

25 minutes ago

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

2 hours ago