BCI के को-चेयर वाईआर सदाशिव रेड्डी ने मनन मिश्रा का इस्तीफा मांगने के कारणों में ₹150 करोड़ का फंड डायवर्जन, परिवार में अपॉइंटमेंट और NALSAR एक्शन का हवाला दिया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन वाईआर सदाशिव रेड्डी ने चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा का इस्तीफा मांगा है.
उन्होंने कहा है कि बार काउंसिल बेहतर का हकदार है. यह जानकारी लाइव लॉ की रिपोर्ट से सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सदाशिव रेड्डी ने चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग के पीछे ₹150 करोड़ के फंड के कथित हेरफेर, परिवार में नियुक्तियां और NALSAR के छात्रों के खिलाफ गैरकानूनी कार्रवाई को कारण बताया है..

