Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहाल

Posted on July 24, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में राजस्व विभाग द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पालसोड़ा के किसान श्री रमेशचंद्र शर्मा एवं श्री रामलाल शर्मा द्वारा खेत तक जाने वाला रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त हुई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को तत्काल मौके पर कार्रवाई कर रास्ता खुलवाने तथा अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, संबंधित पक्षों से चर्चा की तथा आवश्यक राजस्व प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद रास्ते से अवरोध हटवाकर किसानों के खेत तक आवागमन पुनः सुचारु कराया। रास्ता खुलने पर किसान श्री रमेशचंद्र शर्मा एवं श्री रामलाल शर्मा ने जिला प्रशासन, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा तथा राजस्व विभाग का आभार व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की। जिला प्रशासन ने कहा है कि आमजन से जुड़े राजस्व प्रकरणों एवं अन्य शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निराकरण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme