Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Fact Check : 'प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ी', वायरल वीडियो को दिल्ली पुलिस ने बताया फर्जी

Posted on July 25, 2026

Fact check viral video : दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को फर्जी बताया है, जिसमें एक युवक खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर नौकरी छोड़ने और जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल होने का दावा कर रहा है. पुलिस ने कहा कि वीडियो भ्रामक है और इसे फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी.

वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का फैक्ट चेक दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का फैक्ट चेक जारी किया है. वीडियो में एक युवक खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताता है और दावा करता है कि उसने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया.

दिल्ली पुलिस ने इस दावे को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है. View on Instagram वीडियो में किया जा रहा दावा वीडियो में युवक कहता है कि जिस दिन प्रदर्शन शुरू होना था, उसी दिन उसकी ड्यूटी लगाई गई थी. उसने दावा किया कि उसने मेडिकल लीव ले ली थी, लेकिन बाद में अधिकारियों का फोन आया और उसे तुरंत ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा गया.

युवक के मुताबिक, उसने छुट्टी बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन अनुमति नहीं मिली. इसके बाद उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पहुंच गया. दिल्ली पुलिस ने क्या कहा? दिल्ली पुलिस ने कहा कि रिकॉर्ड की जांच में वीडियो में किए गए दावे सही नहीं पाए गए.

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में बताई गई जानकारी से मेल खाने वाला कोई भी सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस में नहीं है. पुलिस ने कहा कि यह वीडियो फर्जी और लोगों को गुमराह करने वाला है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे बिना पुष्टि किए ऐसे वीडियो साझा न करें और सिर्फ दिल्ली पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.

वीडियो बनाने और फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही वीडियो बनाने, शेयर करने और गलत जानकारी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें : Video : अभिजीत दीपके की बिहार पुलिस को चेतावनी, कहा-‘छात्र नेताओं को नहीं छोड़ा तो पूरे बिहार में प्रदर्शन होगा’.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme