Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted on July 29, 2026

मुख्य सचिव श्री अशोक कुमार वर्णवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर्स तथा अन्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को संभाग एवं जिला स्तर के सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। भ्रमण के दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना के तहत लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही विकासखंड एवं ग्राम स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आमजनता को वांछित सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी भी अभियान के दौरान जिलों का भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा,सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,अपर कलेक्टर श्री बी एस कलेश,डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे बैठक में उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme