Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल शुरू: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानिए कौन है पात्र और किसे नहीं मिलेगा लाभ

Posted on August 1, 2026

लॉन्चिंग के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली लक्ष्मी योजना एक ऐसी योजना है जो दिल्ली की बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी. सरकार ने इसके लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है. इसका पोर्टल आज से शुरू हो गया है और पंजीकरण भी शुरू हो चुका है.” पोर्टल शुरू होने के कुछ ही समय के भीतर 500 महिलाओं ने किया आवेदन मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पोर्टल शुरू होने के कुछ ही समय के भीतर लगभग 500 महिलाएं इस पर सफलतापूर्वक अपने आवेदन दर्ज करा चुकी हैं.

कैबिनेट की मंजूरी और चुनावी वादा मंगलवार 28 जुलाई को ही दिल्ली मंत्रिमंडल ने इस योजना को अपनी औपचारिक मंजूरी दी थी. यह योजना पिछले साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है. पात्रता के मुख्य नियम और शर्तें आयु सीमा: महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

पारिवारिक आय: परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. किसे नहीं मिलेगा लाभ? जो महिलाएं किसी अन्य वित्तीय सहायता योजना या पेंशन का लाभ ले रही हैं. आयकर दाता और सरकारी कर्मचारी महिलाएं या जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है.

जिन परिवारों की वार्षिक बिजली खपत 2,400 यूनिट से अधिक है. परिवार में तीन या उससे अधिक बच्चे होने पर. यदि परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है. यदि परिवार के पास चार पहिया वाहन मौजूद है. सहायता राशि का भुगतान और एफडी नियम योजना के तहत मिलने वाली कुल 2,500 रुपये की मासिक सहायता राशि के वितरण को लेकर विशेष प्रावधान किया गया है.

कुल राशि में से 1,500 रुपये प्रत्येक माह तीन साल के लिए सावधि जमा (एफडी) में निवेश किए जाएंगे. यह एफडी राशि तीन साल की अवधि पूरी होने से पहले निकाली नहीं जा सकेगी. इस प्रकार, महिलाओं को हर महीने सीधे तौर पर उपयोग के लिए 1,000 रुपये नकद प्राप्त होंगे..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme