पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन को आश्वासन दिया है कि वह जब चाहें, बंगाल आ सकती हैं. उनको सुरक्षा मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल की नयी सरकार में हर किसी को अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है.
शुभेंदु अधिकारी ने तसलीमा को संबोधित करते हुए कहा- राज्य में अब धमकी देने का दौर खत्म हो गया है. आप जितनी बार चाहें बंगाल आ सकती हैं. जब भी आप बंगाल आयेंगीं, आपको सुरक्षा मुहैया कराना मुख्यमंत्री के तौर पर मेरा कर्तव्य है. मुख्यमंत्री ने ये बातें कोलकाता में तसलीमा नसरीन के सम्मान समारोह में कहीं..
