Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Posted on August 6, 2026

जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, सेतु निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा जिला खनिज प्रतिष्ठान से स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विभागीय अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करें तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। बैठक में जिन निर्माण कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई, उन पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण एजेंसियों अथवा ठेकेदारों द्वारा अनावश्यक विलंब या लापरवाही बरतने पर संबंधित विभाग नियमानुसार तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करें। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में अपेक्षा से अधिक समय लगने पर भी कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वन विभाग की अनुमति के कारण लंबित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराया जाए, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को भी सड़क निर्माण कार्यों में गति लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक सहित संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंता, महाप्रबंधक एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme