Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

स्वतंत्रता दिवस समारोह: पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', समारोह युवा शक्ति को समर्पित

Posted on August 10, 2026

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्य रूप से भारत की ‘युवा शक्ति’ को समर्पित और याद करने वाला होगा. कार्यक्रम में 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवा भारत के अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से फहराएंगे राष्ट्रध्वज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा.

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराएंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे. लाल किले की प्राचीर पर बैठेंगे ओलंपियाड 2026 के विजेता छात्र स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह में देश भर के प्रतिभाशाली युवाओं और अचीवर्स को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित ओलंपियाड 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले 19 पदक विजेता छात्रों को इस समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. इन मेधावी छात्रों को लाल किले की प्राचीर पर बैठने का गौरव प्राप्त होगा. विभिन्न क्षेत्रों के ‘यंग अचीवर्स’ होंगे शामिल स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े युवाओं को भी आमंत्रित किया गया है.

राष्ट्रीय नवाचार कार्यक्रमों (National Innovation Programmes) के तहत नवाचार करने वाले युवा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) के इंटर्न्स प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत प्रशिक्षित युवा स्टार्टअप इंडिया सीड फंड और अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त स्टार्टअप्स के संस्थापक ‘माई भारत’ (MY Bharat) के स्वयंसेवक नमस्ते पीएम अजय (PM AJAY) सीड (SEED) योजनाओं के लाभार्थी दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र भी बनेंगे हिस्सा इसके अलावा, विभिन्न क्विज़ और प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्रों को भी इस राष्ट्रीय समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर दिया गया है..

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme