Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Video: मम्मी ने छीन ली चॉकलेट, 3 साल का बच्चा शिकायत लेकर पहुंचा पुलिस चौकी

Posted on August 14, 2026

Funny Viral Video: इन दिनों जेन-Z, जेन-अल्फा और अब जेन-बीटा के मजेदार किस्से खूब चर्चा में हैं. ये नई पीढ़ी अपनी बात रखने के लिए ऐसे-ऐसे तरीके निकाल रही है कि बड़े भी सोच में पड़ जाएं. अब इसी सिलसिले में एक तीन साल के बच्चे का यानी जेन-बीटा का किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने अपनी मम्मी से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया कि मामला सीधे पुलिस चौकी तक पहुंच गया.

मां से नाराज बच्चे ने खटखटाया कानून का दरवाजा कहानी कुछ यूं है कि बच्चा अपनी मां से किसी बात को लेकर इतना नाराज हो गया कि उसने घर में बहस करने के बजाय सीधे कानून का दरवाजा खटखटाने का फैसला कर लिया. आरोप भी कोई मामूली नहीं था. बच्चे का कहना था कि मम्मी उसकी चॉकलेट छीन लेती हैं, उसे छिपा देती हैं, खाने नहीं देतीं और ऊपर से मार भी देती हैं.

पूरी गंभीरता से मासूम ने की मां की शिकायत अब तीन साल की उम्र में जब कोई बच्चा इतना बड़ा ‘अन्याय’ झेल रहा हो, तो इंसाफ के लिए पुलिस के पास जाने से भला उसे कौन रोक सकता है! बस फिर क्या था… बच्चा पुलिस चौकी पहुंच गया. वहां ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस अधिकारी के सामने उसने पूरी गंभीरता से अपनी शिकायत ऐसे रखी.

पुलिस अधिकारी ने भी बच्चे की बात को मजाक में उड़ाने के बजाय बड़े धैर्य से सुना. ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को रांची में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? स्कूल, बाजार, बैंक, सरकारी कार्यालय और ट्रैफिक की पूरी जानकारी पुलिस ने भी निभाया ‘कानून का फर्ज’ महिला पुलिस अधिकारी ने कागज और कलम उठाई और बच्चे की शिकायत लिखने लगीं.

यह देखकर बच्चे को भी लगा कि अब मामला पूरी तरह ‘ऑफिशियल’ हो चुका है और मम्मी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. इसके बाद पुलिस अधिकारी ने बच्चे से शिकायत पर हस्ताक्षर करने को कहा. तीन साल के इस नन्हे शिकायतकर्ता ने भी बिना देर किए कागज पर आड़ी-तिरछी लकीरें खींच दीं.

ये भी पढ़ें: बिहार की शिक्षा व्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड, स्कूल बढ़े फिर भी बच्चे क्यों छोड़ रहे पढ़ाई? इस रिपोर्ट के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता साइन भले ही किसी समझ में न आए हों, लेकिन बच्चे के आत्मविश्वास से साफ था कि मैंने शिकायत कर दी है. उधर पुलिस अधिकारी बच्चे की मासूमियत देखकर मुस्कुरा रही थीं..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme