Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

लाल किले से बोले पीएम मोदी- आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत, देखें बड़े सपने

Posted on August 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, स्वदेशी और विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रास्ता दिखाएगी.

उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपील की. आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को अपने हितों की रक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा. उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक मेक इन इंडिया, स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों से जुड़ रहा है.

?ref_src=twsrc%5Etfw”> 12 साल में कई क्षेत्रों में तेजी से बढ़ा उत्पादन प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पिछले 12 सालों में हुए बदलावों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस दौरान रक्षा उत्पादन करीब चार गुना बढ़ा है, जबकि खादी और ग्रामोद्योग का उत्पादन लगभग पांच गुना हुआ है.

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग करीब सात गुना बढ़ी है. आधुनिक रेलवे कोच का उत्पादन 21 गुना और मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ा है. डिजिटल क्षेत्र में भी भारत ने बनाई पहचान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भी तेजी से प्रगति की है.

पिछले वर्षों में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब चार गुना बढ़ी है. उन्होंने कहा कि पेटेंट मिलने की संख्या चार गुना बढ़ी है, जबकि डिजिटल लेनदेन में करीब 100 गुना बढ़ोतरी हुई है. प्रधानमंत्री ने इसे देश में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलाव का उदाहरण बताया.

आम लोगों की सुविधाओं में हुआ सुधार प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने आम लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया है. उन्होंने दावा किया कि नल से पानी के कनेक्शन देने की रफ्तार पहले के मुकाबले करीब 15 गुना बढ़ी है. गैस कनेक्शन देने की गति छह गुना, गरीबों के लिए शौचालय बनाने की रफ्तार चार गुना और आवास उपलब्ध कराने की गति तीन गुना बढ़ी है.

पुराने कानून हटाए, नियमों को किया आसान पीएम मोदी ने शासन व्यवस्था में किए गए बदलावों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हजारों अनुपालन संबंधी नियमों को खत्म किया गया और सैकड़ों पुराने कानूनों को हटाया गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में पिछले दौर के पुराने कानूनों के सहारे आगे नहीं बढ़ा जा सकता.

इसलिए सरकार ने व्यवस्था को सरल और आधुनिक बनाने पर काम किया है. मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का हुआ विस्तार प्रधानमंत्री ने आधुनिक बुनियादी ढांचे की चर्चा करते हुए कहा कि देश में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है. सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है.

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में काम की गति और पैमाना दोनों बदले हैं और देश में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला है. 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पीएम मोदी ने एक बार फिर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य दोहराया. उन्होंने कहा कि पूरा देश नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और अब भारत ने बड़ा सपना देखा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लेता है, तो दुनिया भी उसे अलग नजर से देखती है. ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा’ प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से बड़े सपने देखने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी देश तभी महान बनता है, जब वह अपने सपनों, संकल्प और ताकत के साथ आगे बढ़ता है.

उन्होंने कहा कि अब छोटे सपने पर्याप्त नहीं होंगे. बड़े सपने हमारी सोच को बड़ा करते हैं और हमें मुश्किल हालात में भी आगे बढ़ने की ताकत देते हैं. Also Read: लाल किले से पीएम मोदी का संदेश, 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme