Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मौसम : लो प्रेशर का असर, झारखंड के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Posted on August 23, 2026

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 23 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, 23 से 28 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं, 23 से 25 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. विभाग के अनुसार, 23 से 26 अगस्त के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, 23 से 25 अगस्त के दौरान विदर्भ में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

बिहार का मौसम कैसा रहेगा? 23 अगस्त को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है.

बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. बिहार का मौसम छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. 23 अगस्त को अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज और चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है. 24 अगस्त को भी ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. चेतावनी के तौर पर एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : अगले 6 दिन कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? आया वेदर अपडेट मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम? 23 और 24 अगस्त 2026 को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है.

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम 22 से 24 अगस्त 2026 के दौरान झारखंड में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ रहेगा, जहां पूरे राज्य में गरज, वज्रपात (बिजली गिरने) और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही, 23 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा) और दक्षिण-पश्चिमी जिलों (गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम) में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है.

वहीं 24 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी इलाकों के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य भाग (हजारीबाग) में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी. ये भी पढ़ें: Weather Update : पश्चिम बंगाल के 23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गुरुवार तक राहत की उम्मीद नहीं झारखंड का मौसम.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme