Ad Ad
Ad Ad

मानसून की रफ्तार तेज: अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार में बढ़ा आगे; IMD का बड़ा अपडेट

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 16 May 2026, 09:13 PM
शेयर करें ➦
W f X
मानसून की रफ्तार तेज: अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार में बढ़ा आगे; IMD का बड़ा अपडेट

Monsoon Update: आईएमडी ने बताया- अगले तीन-चार दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी इस दौरान मानसून का आगमन हो सकता है.

26 मई को केरल पहुंचेगा मानसून आईएमडी ने कहा, क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए सभी मानदंड पूरे हो रहे हैं. मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि केरल में 26 मई की सुबह दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की संभावना है. केरल में मानसून की शुरुआत आमतौर पर एक जून को होती है, जो दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून से सितंबर) का आरंभ होता है.

भारत में सामान्य होगी मानसून की बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा था कि इस वर्ष मानसून के मौसम में भारत में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है. इसका कारण इस मौसम में अल नीनो की स्थिति का उत्पन्न होना हो सकता है, जिससे देश में कम वर्षा होती है..

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X