Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत भाटखेड़ी बुजुर्ग में शिविर संपन्न

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 10 Oct 2026, 12:27 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत भाटखेड़ी बुजुर्ग में शिविर संपन्न

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का लक्ष्य : कलेक्टर श्री चंद्रा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मनासा विकासखंड की ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा प्राप्त 172 आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समयबद्ध निराकरण के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों, प्लॉट्स एवं संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री की जा रही है, जिससे नागरिकों को संपत्ति संबंधी अधिकारों की सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने, खेती के साथ पशुपालन करने तथा गोबर की खाद का उपयोग कर कृषि लागत कम करने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं एवं महिलाओं से स्वरोजगार, सहकारी संस्थाओं और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपील की। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन को आमजन के बीच पहुंचाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि विविधीकरण एवं पशुपालन अपनाकर आय बढ़ाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। युवाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार और महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने के अवसरों का लाभ लेना चाहिए। शासन की योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराईं शिविर में नामांतरण, सीमांकन, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक सेवा गारंटी एवं आंगनवाड़ी सेवाओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उद्यमियों से संवाद कर जानीं समस्याएं एवं अपेक्षाएं शिविर में क्षेत्र के उद्यमी श्री गजेंद्र चोपड़ा एवं श्री कमलाशंकर विश्वकर्मा से संवाद कर उनकी सफलता, समस्याओं एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली गई। उद्यमियों ने शासन-प्रशासन से प्राप्त सहयोग एवं सुविधाओं के अनुभव साझा किए तथा अपनी अपेक्षाओं से अधिकारियों को अवगत कराया। हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, न्यूट्री बास्केट एवं हितलाभ किए गए वितरित शिविर में दो हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। एसएएम श्रेणी के बच्चों की माताओं सहित कुल चार हितग्राहियों को न्यूट्री बास्केट प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त पांच हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी श्री एस.के.अटोदे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश,एसडीएम श्रीमती मयूरी जोक सहित जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X