Ad Ad
Ad Ad

बच्चों के बीच बैठकर कलेक्टर ने परखी पूर्व प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 10 Oct 2026, 12:20 PM
शेयर करें ➦
W f X
बच्चों के बीच बैठकर कलेक्टर ने परखी पूर्व प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को ग्राम भाटखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया और पूर्व प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता परखी। कलेक्टर श्री चंद्रा ने केंद्र में संचालित ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ गतिविधियों का जायजा लेते हुए बच्चों की वर्कबुक में अक्षर ज्ञान, अंक ज्ञान एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को देखा। उन्होंने बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी गर्भवती माताओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को नाश्ते में दिए जा रहे मीठे दलिये को चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को नाश्ते में नमकीन दलिया अथवा कम चीनी वाला दलिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें पौष्टिक आहार मिल सके। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं शैक्षणिक सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, एसडीएम सुश्री मयूरी जोक, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कौशल्या पाटीदार एवं श्रीमती ललिता गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X