Ad Ad
Ad Ad

टाकरदा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस से उतरते समय बीमा एजेंट की मौत

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 30 May 2026, 08:57 PM
शेयर करें ➦
W f X
टाकरदा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस से उतरते समय बीमा एजेंट की मौत

सिंगोली। शनिवार शाम करीब 5 बजे उदयपुर से कोटा जा रही रोडवेज बस से उतरते समय एक दर्दनाक हादसे में बीमा एजेंट की मौत हो गई। घटना राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा स्थित टाकरदा मोड़ की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टाकरदा निवासी देवीलाल धाकड़ बेगु से टाकरदा आ रहे थे रोडवेज बस में सफर कर अपने घर लौट रहे थे। बस के टाकरदा मोड़ पर रुकने के दौरान उतरते समय बस के पहिए की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर राजस्थान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। देवीलाल धाकड़ बीमा एजेंट के रूप में कार्यरत थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। ग्रामीणों ने दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X