Ad Ad
Ad Ad

नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण: दावा-आपत्ति की तिथि 15 जून तक बढ़ी

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 06 Jun 2026, 02:43 PM
शेयर करें ➦
W f X
नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण: दावा-आपत्ति की तिथि 15 जून तक बढ़ी

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के द्वितीय चरण की समय-सारणी संशोधित की है। अब दावा-आपत्ति केंद्रों पर 15 मई से 15 जून 2026, अपरान्ह 03:00 बजे तक दावे-आपत्ति दर्ज कराए जा सकेंगे। पहले यह अवधि 25 मई तक थी। उप जिला निर्वाचन कार्यालय नीमच से प्राप्‍त संशोधित कार्यक्रम अनुसार दावा-आपत्तियों का निराकरण 25 जून, ERMS में प्रविष्टि 30 जून, अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 9 जुलाई को जेनरेट की जाएगी। 10 जुलाई 2026 तक फोटोरहित अंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड होगी और 18 जुलाई को नगरीय निकायों के वार्डों में सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित समय-सारणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X