Ad Ad
Ad Ad

बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता उज्जवल पटवा के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, करोड़ों की शासकीय जमीन मुक्त

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 06 Jun 2026, 04:03 PM
शेयर करें ➦
W f X
बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता उज्जवल पटवा के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, करोड़ों की शासकीय जमीन मुक्त

**बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता उज्जवल पटवा के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, करोड़ों की शासकीय जमीन मुक्त

मनासा। नगर परिषद मनासा ने शासकीय नजूल भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के गृह नगर कुकड़ेश्वर के नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता उज्जवल पटवा से जुड़े अतिक्रमण पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद की टीम ने प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर बने 7 से अधिक अवैध दुकानों एवं निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि संबंधित भूमि शासकीय नजूल भूमि है, जिस पर बिना अनुमति के अतिक्रमण किया गया था। पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

इस अभियान के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया, जिससे भविष्य में जनहित एवं विकास कार्यों के लिए भूमि का उपयोग किया जा सकेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

1**

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X