Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से हड़कंप मच गया. हादसे के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, CAT एंबुलेंस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया. मलबा हटाने के लिए JCB मशीनें लगाई गई हैं. चश्मदीदों के मुताबिक इमारत गिरते समय तेज गड़गड़ाहट हुई और पूरा इलाका धूल से भर गया.
आसपास कई PG होने के कारण छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है..
