Ad Ad
Ad Ad

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 02 Oct 2026, 01:15 PM
शेयर करें ➦
W f X
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के ग्राम हाड़ी पिपलिया एवं नया मालहेड़ा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।ग्राम हाड़ी पिपलिया में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सरपंच, उपसरपंच सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी तथा इनके प्रभावी लाभ के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इसी क्रम में ग्राम नया मालहेड़ा में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X