Ad Ad
Ad Ad

सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत नीमच में 3 एवं 4अक्टूबर को शिविर

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 Sep 2026, 01:13 PM
शेयर करें ➦
W f X

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ एवं ‘जनविश्वास अभियान 2026’ के तहत नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराने शिविर आयोजित किए जाएंगे। उपखण्ड नीमच अंतर्गत 3 अक्टूबर को प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक ग्रामीण शिविर सामुदायिक भवन, नगर परिषद जीरन तथा 4 अक्टूबर को प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक नगरीय क्षेत्र स्तरीय शिविर नगर पालिका परिषद नीमच में आयोजित होगा। शिविरों में राजस्व सहित विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी, पात्र हितग्राहियों को लाभ एवं नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही योजनाओं की प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता गतिविधियां भी होंगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। नागरिकों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X