Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

बैंक हड़ताल के दृष्टिगत महत्वपूर्ण सूचना

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 25 Sep 2026, 12:12 PM
शेयर करें ➦
W f X
बैंक हड़ताल के दृष्टिगत महत्वपूर्ण सूचना

जिले के समस्त बैंकों के ग्राहकों एवं आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दृष्टिगत ग्राहकों की सुविधा एवं बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रविवार, 27 सितंबर 2026 को सभी बैंक शाखाओं में नियमित बैंकिंग कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। अतः नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार 27 सितंबर को बैंक शाखाओं में पहुंचकर अपने आवश्यक बैंकिंग कार्य संपादित कर सकते हैं। प्रस्तावित हड़ताल की अवधि के दौरान ग्राहक डिजिटल एवं वैकल्पिक बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। उपलब्ध डिजिटल बैंकिंग सेवाएं एवं अन्य वैकल्पिक माध्यम यथासंभव सुचारू रूप से संचालित रहेंगे। जिले के नागरिकों से आग्रह है कि प्रस्तावित बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों की पूर्व में योजना बना लें तथा बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जानकारी के लिए केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ ≡मेनू
शेयर करें ➦
W f X