Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

//सफलता की कहानी// प्रधानमंत्री आवास से अमृतलाल के जीवन में आई खुशहाली

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 24 Sep 2026, 12:23 PM
शेयर करें ➦
W f X

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाकर उनके जीवन में सकारात्मक एवं स्थायी बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित मनासा तहसील के कुकड़ेश्वर निवासी अमृतलाल पिता सेवाराम जी मेघवाल , वार्ड क्रमांक 15, का परिवार इसका उदाहरण है। कभी कच्चे मकान में रहने वाले अमृतलाल के परिवार को अब पक्का आवास मिलने से सुरक्षित और बेहतर जीवन का आधार मिला है। अमृतलाल बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। कच्चे मकान के कारण परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का मकान बनाने का लाभ मिला। अब वे अपने परिवार के साथ इसी पक्के आवास में सुरक्षित रूप से निवास कर रहे हैं। अमृतलाल कहते हैं कि पक्का मकान मिलने से उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। अब उन्हें अपने परिवार के लिए सुरक्षित और बेहतर आवास की सुविधा मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए खुशहाली और बेहतर जीवन का आधार बनी है। अमृतलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से उन्हें कच्चे मकान से पक्के मकान में रहने का अवसर मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X