प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिकाधिक उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा नीमच जिले के विभिन्न विकासखंडों में “सेवा सेतु शिविरों” का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने , रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने तथा शासन द्वारा प्रदत्त ₹78,000 तक की सब्सिडी एवं ऋण सुविधा का लाभ प्राप्त करने संबंधी जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ अधिकाधिक पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु शिविरों का आयोजन जीरन में 24 सितंबर 2026, रामपुरा में 1 अक्टूबर 2026, जावद में 5 अक्टूबर 2026, मनासा में 6 अक्टूबर 2026 तथा नीमच में 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। योजना की अधिक जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने के लिए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, नीमच के समस्त संभागीय कार्यालय ,वितरण केंद्र कार्यालय तथा जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी, जिला मंदसौर से संपर्क किया जा सकता है।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)


