Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

सफलता की कहानी आरबीएसके के तहत राजवीर की कटे होंठ एवं फटे तालु की निःशुल्क सर्जरी

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 22 Sep 2026, 11:59 AM
शेयर करें ➦
W f X

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में आरबीएसके के प्रभावी क्रियान्वयन से बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं एवं विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अप्रैल 2025 से अगस्त 2026 तक नीमच जिले में 1,31,938 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 14,339 बच्चों का उपचार कराया गया। इसी अवधि में विभिन्न बीमारियों एवं जन्मजात विकृतियों से संबंधित 878 सर्जरी आरबीएसके के अंतर्गत निःशुल्क कराई गईं। इसी क्रम में ग्राम पिपलोन निवासी 3 वर्षीय राजवीर, पिता श्री नितेश मेघवाल की कटे होंठ एवं फटे तालु की सर्जरी लाहोटी हॉस्पिटल, भोपाल में निःशुल्क कराई गई। आरबीएसके टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान राजवीर की समस्या की पहचान की गई। आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे विशेषज्ञ उपचार के लिए भोपाल भेजा गया, जहां आरबीएसके के अंतर्गत उसकी सर्जरी निःशुल्क की गई। उपचार के बाद राजवीर को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं फॉलोअप की सुविधा भी दी जा रही है। राजवीर के पिता श्री नितेश मेघवाल ने बताया कि उनके बच्चे को जन्म से ही कटे होंठ एवं फटे तालु की समस्या थी। उन्होंने कहा कि आरबीएसके टीम द्वारा बच्चे की समस्या की पहचान कर उसका उपचार कराने में सहयोग किया गया। लाहोटी हॉस्पिटल, भोपाल में बच्चे की सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क हुई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। श्री नितेश मेघवाल ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आरबीएसके जैसी योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को विशेषज्ञ उपचार निःशुल्क मिल रहा है। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन का भी इस सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य जांच की जाती है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उपचार की आवश्यकता वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यकतानुसार शासकीय एवं मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X