Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों से रचा विकसित भारत का सपना

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 19 Sep 2026, 01:27 PM
शेयर करें ➦
W f X

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं 19 सितंबर को आयोजित हुईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचारों और कल्पनाओं को चित्रों एवं भाषण के माध्यम से अभिव्यक्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, विकसित एवं समृद्ध भारत की परिकल्पना को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की विशेषताओं, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा शिक्षा, पर्यावरण, विज्ञान, तकनीक और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, देश के प्रति जिम्मेदारी, राष्ट्र निर्माण की भावना एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थियों की सहभागिता से विद्यालयों में उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण बना। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी। विद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों के चित्रों की प्रदर्शनी 26 सितंबर को जिला स्तर पर आयोजित होगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उत्कृष्ट कृतियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X