Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

Posted on July 23, 2026

पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा – 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालय के प्राचार्य श्री नंद किशोर पंवार ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs अथवा https://navodaya.gov.in के माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं विस्तृत दिशा-निर्देश उक्त वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया, कि प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नीमच जिले के किसी शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 में अध्ययनरत हों। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य होना अनिवार्य है। प्राचार्य श्री पंवार ने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि किसी भी पात्र विद्यार्थी को आवेदन से वंचित न रहना पड़े।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme