7 से 10 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, 70 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD का अलर्ट

Rain Alert: इस सप्ताह देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. उत्तर-पश्चिमी भारत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं, जिनका सबसे अधिक असर 7 और 8 अप्रैल को दिख सकता है. इन मौसमी सिस्टम के कारण पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और कई जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है. पहाड़ी राज्यों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 7 से 10 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम फिर से एक्टिव हो सकता है.

इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं का दौर फिर से शुरु हो सकता है. आईएमडी के मुताबिक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक हवा की रफ्तार पहुंच सकती है. 7 अप्रैल को कश्मीर घाटी में और 8 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क फिसलन, विजिबिलिटी कम होने और यात्रा प्रभावित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं. पंजाब से लेकर दिल्ली-यूपी तक बदलेगा मौसम मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश के साथ तेज हवा और हवा के झोंके आने की संभावना है.

यहां हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी पर्ति घंटा तक पहुंच सकती है. वहीं, झोंकों के साथ हवा की गति 70 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. इसके अलावा 7 और 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. असम से लेकर अरुणाचल प्रदेश में बारिश-आंधी का दौर पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक मौसम का मूड बिगड़ा रह सकता है.

इस दौरान गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक की तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है. यानी पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में कई दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा. आईएमडी के मुताबिक 7, 9 और 12 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा 8 और 12 अप्रैल को असम और मेघालय में और 9 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. झारखंड, बिहार, ओडिशा और बंगाल में तेज हवा की संभावना 8 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 7 और 8 अप्रैल को झारखंड, 8 अप्रैल को बिहार, 7 से 8 अप्रैल के दौरान ओडिशा में गरज के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है.

वहीं 7 और 8 अप्रैल को बिहार और झारखंड में ओले गिरने की भी संभावना है. मध्य भारत में गरज चमक के साथ तेज हवा मध्य भारत (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में अगले 3 से 4 दिनों तक गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 10 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी मौसम एक्टिव रहेगा. 7 से 9 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इसके अलावा 9 और 10 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक, 8 अप्रैल तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज हवा का दौर जारी रह सकता है..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

7 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

7 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

8 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

8 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

8 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

8 hours ago