02 दिवसीय अंतर्विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

जिला पुलिस नीमच के तत्वाधान में दो दिवसीय अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पुलिस लाइन मैदान पर किया गया, जिसमें 8 टीमों पुलिस, कलेक्टर 11, crpf, SAF, होमगार्ड, पत्रकार संघ, अभिभाषक संघ, एवं प्रोफेसर्स टीम ने भाग लिया था, शनिवार को लीग मैचेस खेले गए थे आज रविवार को दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया, पहला सेमीफाइनल पुलिस 11 vs SAF के बीच खेला गया जिसमें पुलिस 11 ने जीत दर्ज की, दूसरा सेमीफाइनल कलेक्टर 11 और प्रेस 11के बीच खेला गया जिसमें कलेक्टर 11 ने जीत दर्ज करी फाइनल मैच पुलिस और कलेक्टर 11 के बीच खेला गया इस शानदार मुकाबले में पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 147 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर, इस मैच में कलेक्टर 11 टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करी और 133 रन बना दिए अंत में पुलिस को 14 रन से जीत दर्ज की। सेमी फाइनल और फाइनल मैच में कलेक्टर श्री lहिमांशु चंद्र और एसपी अंकित जायसवाल में बेहतरीन बल्लेबाजी करी और क्रिकेट के मैदान पर शानदार एफर्ट लगाया । साथ ही पुलिस लाइन के इस मैदान पर नेट क्रिकेट बॉक्स की भी ओपनिंग की गई कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र और एसपी अंकित जायसवाल द्वारा रिबन काटकर नेट प्रैक्टिस का उद्घाटन किया गया इस आयोजन में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा और एसपी श्री अंकित जायसवाल एडिशनल एसपी श्री नवल सिंह सिसोदिया नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद सिंह डामोर और समस्त पत्रकार बंधु एडवोकेट बंधु पुलिस दर्शक मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago