हिमालय की 195 ग्लेशियर झीलें बेहद खतरनाक, मच सकती है तबाही, बढ़ी भारत की टेंशन

नेपाल में ग्लेशियर फटने से हुई तबाही के बाद भारत सरकार भी सतर्क हो गई है. हिमालयी इलाकों में ग्लेशियर झीलों के फटने और हिमस्खलन के खतरे पर नजर रखी जा रही है. भारतीय हिमालयी क्षेत्र में करीब 7,500 ग्लेशियर झीलें हैं. इनमें 195 झीलों को बेहद खतरनाक मानते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उच्च जोखिम वाली श्रेणी में रखा है.

हिमस्खलन के खतरे को लेकर हाई लेवल मीटिंग केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर फटने और हिमस्खलन के खतरे को लेकर हाई लेवल मीटिंग की. इसमें संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई. अधिकारियों को जमीन पर बचाव और राहत की व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया गया.

संवेदनशील ग्लेशियरों पर लगातार नजर रखने, खतरे वाले इलाकों की पहचान और नक्शा तैयार करने पर जोर दिया गया. ये भी पढ़ें: Nepal Flood : 'घबराओ मत, हम बचाने आए हैं…' त्रिशूली टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश तेज साथ ही, लोगों को खतरे की पहले जानकारी देने वाली व्यवस्था मजबूत करने और आपदा की स्थिति में उन्हें समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी बेहतर करने को कहा गया.

गृह सचिव ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल घटना के बाद राहत और बचाव तक सीमित नहीं रहना चाहिए. जोखिम आधारित योजनाएं, अग्रिम बचाव उपाय भी पहले से ही जरूरी है. ये भी पढ़ें: Nepal Flood : नेपाल के त्रिशूली प्रोजेक्ट में 265 मजदूरों को सुरंग में छोड़ भागा चीनी अधिकारी, अब भारत बना सहारा छह राज्यों में सबसे अधिक संवेदनशील झीलें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के आकलन के अनुसार उच्च जोखिम वाली ग्लेशियर झीलों में हिमाचल प्रदेश की 48, सिक्किम की 40, लद्दाख की 35, अरुणाचल प्रदेश की 28, जम्मू-कश्मीर की 26 और उत्तराखंड की 13 झीलें शामिल हैं.

इसरो के अनुसार हिमालय क्षेत्र में 10 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाली 2,431 ग्लेशियर झीलें हैं. इनमें 130 भारत में हैं..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

20 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

20 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

20 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

20 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

20 hours ago