Categories: नीमच

‘हर विद्यार्थी को मिले वोट का अधिकार’—एनएसयूआई की प्रेस वार्ता में उठी प्रत्यक्ष चुनाव की मांग

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासत और छात्र राजनीति तेज हो गई है। माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा अकादमिक कैलेंडर 2026-27 के अनुसार सितंबर माह में छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश के बाद एनएसयूआई ने प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग तेज कर दी है। इसी मुद्दे को लेकर रामपुरा में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सोमिल सोनी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी बात रखी और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष सोमिल सोनी ने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई केवल छात्रसंघ चुनाव कराने की नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष (Direct/Presidential) प्रणाली से चुनाव कराने की मांग कर रही है, ताकि प्रत्येक छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सीधे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव कर सके।
सोमिल सोनी ने राज्य सरकार से मांग की कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का सम्मान करते हुए बिना किसी देरी के छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी की जाए और सितंबर माह में चुनाव कराए जाएं।

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने भी कई अहम सवाल पूछे। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली, सरकार की तैयारी, सितंबर में चुनाव की संभावना और एनएसयूआई की आगे की रणनीति जैसे मुद्दों पर जिला अध्यक्ष सोमिल सोनी ने विस्तार से जवाब दिए। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का विषय है।

अब देखना होगा कि राज्य सरकार माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना कब जारी करती है और चुनाव किस प्रणाली से कराए जाते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

19 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

19 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

19 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

19 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

19 hours ago