हत्या के आरोपी को बचाने के बदले जमीन का सौदा? सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT जांच में खुलेंगी परतें

मध्य प्रदेश के कटनी में एयर होस्टेस से पुलिस अधिकारी बनीं नेहा पच्चीसिया इन दिनों गंभीर आरोपों को लेकर जांच के घेरे में हैं. हत्या के एक मामले की जांच में लापरवाही, आरोपी को तय समय में चार्जशीट से राहत मिलने और उसके परिवार की जमीन कथित दबाव में बेहद कम कीमत पर बिकवाने के आरोपों के बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है.

अब इस पूरे मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक नेहा पच्चीसिया फिलहाल फरार बताई जा रही हैं. हत्या के आरोपी को 90 दिन में नहीं मिली चार्जशीट मामला कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में युवक झब्बू कोल की हत्या से जुड़ा है. इस केस में रमेश लोधी आरोपी बनाया गया था.

कटनी एसपी के मुताबिक आरोप है कि रमेश लोधी की गिरफ्तारी में देरी हुई और तय 90 दिनों के भीतर उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई. इसके बाद उसे जुलाई के पहले सप्ताह में डिफॉल्ट बेल मिल गई। इसी घटनाक्रम ने पुलिस की जांच और भूमिका पर सवाल खड़े किए. View on Instagram जमीन की कीमत और रजिस्ट्री में बड़ा अंतर इसके बाद मामला जमीन के सौदे तक पहुंचा.

शिकायत और विभागीय जांच के मुताबिक कटनी के कन्हवारा गांव में खसरा नंबर 2618/1 की जमीन की सरकारी गाइडलाइन कीमत करीब ₹82.86 लाख थी. वहीं जांच में जमीन की बाजार कीमत करीब ₹2 करोड़ तक बताई गई, आरोप है कि इस जमीन की रजिस्ट्री महज ₹18.20 लाख में मारूफ अहमद हनफी के नाम कराई गई.

दस्तावेजों में करीब ₹15 लाख चेक और ₹3.20 लाख नकद भुगतान दिखाया गया है. परिवार पर दबाव बनाने का आरोप शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि पुलिस के प्रभाव और दबाव का इस्तेमाल कर रमेश लोधी और उसके परिवार को जमीन बेचने के लिए मजबूर किया गया. कुछ रिपोर्टों में जमीन का सौदा करीब ₹1.07 करोड़ में होने का दावा भी सामने आया है, लेकिन रजिस्ट्री के दस्तावेजों में रकम इससे काफी कम दिखाई गई.

इन दावों की वास्तविकता अब आपराधिक जांच में तय होगी. नेहा समेत तीन लोगों पर FIR पुलिस ने 19 अगस्त को कुठला थाने में नेहा पच्चीसिया समेत क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद के खिलाफ FIR दर्ज की। मामले में BNS की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.

FIR के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर नेहा पच्चीसिया को निलंबित कर दिया गया. अब SIT करेगी पूरे मामले की जांच मध्य प्रदेश पुलिस ने जमीन सौदे और हत्या के मामले में कथित भूमिका की जांच के लिए विशेष जांच दल यानी SIT बनाई है. जांच में जमीन की रजिस्ट्री, बैंक खातों से हुए लेनदेन, कथित दबाव, पुलिस कार्रवाई और चार्जशीट में हुई देरी समेत कई पहलुओं को खंगाला जा रहा है, रिपोर्ट के मुताबिक जमीन की खरीद से जुड़े कुछ एजेंट भी जांच के दायरे में हैं.

ये भी पढ़ें: 24 करोड़ की रेंज रोवर देखकर 4 साल का प्यार छोड़ा! 69 साल के बुजुर्ग से रचाई शादी,वीडियो वायरल.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

21 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

21 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

21 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

21 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

21 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

21 hours ago